Priyanka Verma

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता - अनोखी प्रेम कहानी..

अनोखी प्रेम कह



सबसे अनोखी प्रेम कहानी,
श्री कृष्ण और राधा रानी की,
त्याग, समर्पण और विश्वास भरी,
प्रेम रस और विरह से परिपूर्ण हुई,

जिन्होंने सिखलाया दुनिया को,
 होता क्या सच्चा प्रेम है
बिन साथ उम्र भर निभाते हुए
एक दूसरे में रम जाना ही विशेष है,

गोकुल से शुरू हुआ जो, 
मथुरा और ब्रज में गूंज रहा,
प्यार की परिभाषा को, 
उद्धो से गोपी ने क्या खूब कहा,

अब क्या ही कहूं, इसके आगे,
मुख में ना बचे अब कोई शब्द हैं,
इस दुनिया में अविरल बहता हुआ,
राधा कृष्ण का ही अनोखा प्रेम है।।


प्रियंका वर्मा
28/9/22

   14
8 Comments

Palak chopra

28-Sep-2022 10:26 PM

Ati sundar 🌺💐🙏

Reply

Raziya bano

28-Sep-2022 09:52 PM

Nice

Reply

Bahut khoob 💐👍

Reply